फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने खत्म किया आतंकवाद भाजपा ने फिर बढ़ाया : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर केंद्र पर फिर निशाना साधा। डोडा में जनसभा के दौरान उमर ने कहा कि हमने प्रदेश के अधिकांश इलाकों को आतंकवाद से मुक्त कर दिया। बंकर हटाए और अफस्पा हटाने पर विचार कर रहे थे। भाजपा की केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में हालात फिर खराब कर दिए।
विज्ञापन

उमर ने कहा कि केंद्र ने जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को तरक्की और इंसाफ की राह का रोड़ा बताया था। इसे हटाने के लिए कई दलीलें दीं, लेकिन यह दलीलें वर्तमान में वह खोखली साबित हो रही हैं। दो साल से ज्यादा अर्से में जम्मू-कश्मीर के युवाओं को रोजगार नहीं मिला है। कहा गया था कि केंद्र से आने वाला पैसा जमीन पर नहीं दिखता। आज दो साल बाद कहीं तरक्की नजर नहीं आ रही। यहां कोई बाहरी कंपनी निवेश के लिए नहीं आई है। उल्टा बंदूक की संस्कृति फिर बढ़ गई है। सभा में महासचिव अली मोहम्मद सागर, डोडा के पूर्व विधायक, किश्तवाड़ के पूर्व विधायक सज्जाद किचलू, सोनल प्रधान, रतन लाल गुप्ता, तनवीर सदीक, एजाज एवं पूर्व विधायक चमन लाल, बृजमोहन शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।
---
भाजपा को रोकने के लिए हम चुनाव लड़ेंगे
उमर ने कहा कि चुनाव को लेकर वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि नेशनल कान्फ्रेंस जनता की भलाई और भाजपा को रोकने के लिए चुनाव लड़ेगी। हम चुनाव का बहिष्कार करने वाले नहीं। उमर ने कहा कि हर हाल में जम्मू-कश्मीर को अपना पूरा नक्शा वापस हासिल होगा। यह मुकम्मल राज्य भी बनेगा और इसके कानून भी वापस जाएंगे।
विज्ञापन

----
आज किश्तवाड़ में जनसभाएं करेंगे नेकां उपाध्यक्ष
किश्तवाड़। चिनाब घाटी के दौरे पर निकले नेकां उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला रविवार शाम किश्तवाड़ पहुंचे। सोमवार को वह पार्टी मुख्यालय सज्जाद अहमद किचलू के निवास पर जनसभा को संबोधित करेंगे।
उनके दौरे के लिए किश्तवाड़ शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। किश्तवाड़ से वह छात्रू के लिए रवाना होंगे, फिर भद्रवाह का दौरा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें