फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में काम कर रहा हथियारों में चिप लगाने का नुस्खा

Thu, 03 Nov 2016 06:14 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हथियार छीनने की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस द्वारा हथियारों में चिप लगाने का नुस्खा कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन


बंदूकों में चिप लगाने के बाद से हथियार छीनने की वारदातें कम हो गईं हैं। पुलिसकर्मियों से हथियार छीनने की सबसे ज्यादा वारदातें दक्षिण कश्मीर में हुईं थीं।

सूत्रों के अनुसार कश्मीर घाटी में 124 स्थानीय युवा हाल के महीनों में लापता हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक घाटी में लापता हुए इन युवकों में से बड़ी संख्या में आतंकी संगठनों में शामिल हो गए हैं। इन युवाओं को आतंकी बनने के लिए हथियार छीनकर लाने को कहा जाता है।
विज्ञापन

कम हुई हथियार छीनने की वारदातें

घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
हथियार छीनने के बाद युवा पुलिस रिकार्ड में अपराधी बन जाने के कारण फिर मुख्यधारा में वापसी नहीं कर पाते। साथ ही आतंकी तंजीम एक तरह से उनकी परीक्षा भी ले लेती है। हिजबुल कमांडर जाकिर ने हाल ही में वीडियो जारी कर ऐसे युवाओं का संगठन में स्वागत किया था, जिसके बाद से पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई हैं। 
 
अधिकारिक आंकड़ों के अनुसार हाल के महीनों में 12 ऐसी वारदातें हो चुकी हैं, जिनमें युवा 35 हथियार छीनकर फरार हो गए। साउथ कश्मीर के डीआईजी नीतीश कुमार ने बताया कि बंदूकों में माइक्रो चिप लगाई गईं हैं। यह चिप जीपीएस ट्रैकर का काम करती हैं।

इनसे हथियार की लोकेशन को लगातार ट्रैक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चिप लगाने का मकसद हथियार छीनने की वारदातों से निपटना था। जब से हथियाराें में चिप लगाई गई है, इस तरह की वारदातें कम हो गई हैं।
विज्ञापन

यहां पर हुईं घटनाएं

स्कूल में आतंकी हमला - फोटो : social media
कुलगाम जिले के अडिजन गांव में माइनॉरिटी पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से 9 बंदूकें छीनीं।  कुलगाम जिले के बुगाम गांव में माइनॉरिटी पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से 4 बंदूकें छीनीं।  कुलगाम जिले के बुगाम गांव में नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर से उसके गॉर्ड रूम से 4 बंदूकें छीनीं।  कुलगाम जिले के चावलगाम गांव में पीडीपी नेता और राज्यसभा सदस्य नजीर लावे के घर पर हमला कर 4 बंदूकें छीनीं।   शोपियां जिले में सीपीआईएम के नेता अब्दुल रहमान टुकरू के घर से 1 बंदूक छीनी।  शोपियां जिले के जमनगरी गांव में माइनॉरिटी पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से राइफल छीनने की कोशिश की, मगर इस हमले में वे कामयाब नहीं रहे, पुलिस पर फायरिंग की और एक पुलिस कांस्टेबल मारा गया और एक जख्मी हुआ।  पुलवामा जिले के तुमलहाल गांव में माइनॉरिटी पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से 2 बंदूकें छीनीं।  पुलवामा जिले के नोवपुरा पाईन लित्तर गाव में 1 बंदूक छीनी।  पुलवामा जिले के राजपुरा गाँव में पीडीपी के पूर्व एमएलए सईद बशीर अहमद के घर से आतंकियों ने राइफल छीनने की कोशिश की, मगर इस हमले में वे नाकाम रहे और फरार हुए। पुलवामा जिले के सिरनू गांव में माइनॉरिटी पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों से हथियार छीनने की नाकाम कोशिश की गई। अनंतनाग जिले के दियालगाम गांव में नेशनल कांफ्रेंस के नेता के घर से 5 बंदूकें छीनीं।    आखिरी वारदात अनंतनाग जिले के डूरू में हुई जहां, दूरदर्शन के ट्रांसमिशन सेंटर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों से 5 बंदूकें छीनीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें