फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर गली कूचों से सड़कों तक एक्शन में दिखे सुरक्षाबल

विज्ञापन
रविवार कोबाजार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इस दौरान आने जाने वाले से पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन
जम्मू। एक बार फिर रविवार को शहर की गली कूचों में सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की गई। जगह-जगह पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहे। सुरक्षाबल इस प्रकार अलर्ट रहे कि कब बाजारों को बंद कराने का आदेश आ जाए और वाहनों की मूवमेंट को रोका जाए।
विज्ञापन

अनुुच्छेद 370 हटने के आदेश के बाद से ही शहर में सुरक्षाबलों की तैनाती है। रविवार को शहर में हर जगह पर अतिरिक्त तैनाती देखी गई। जैसे ही इंटरनेट बंद होने की सूचना फैली तो शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। शहर के गुज्जर नगर, जानीपुर और बठिंडी इलाके में सबसे अधिक सुरक्षाबलों की संख्या रही। गुज्जर नगर पुल के पास चौक पर हर आते जाते वाहन की चेकिंग के साथ ही उसे आगे बढ़ने दिया गया। करीब एक हफ्ते के बाद शहर में इस तरह की सुरक्षा देखने को मिली। सेना की तरफ से भी शहर के अलग अलग क्षेत्रों में गश्त चलती रही। इंटरनेट बंद होने के बाद तरह तरह से अफवाहें भी फैलती रहीं और इससे अफरा तफरी का माहौल रहा। सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उच्च स्तर पर आदेश थे कि सुरक्षा को मजबूत कर दिया जाए। इस वजह से शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर के प्रमुख स्थानों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती रही। अभी भी जगह जगह लगाई गई कंटीली तार को भी नहीं हटाया गया है। सोमवार को भी शहर में सुरक्षा कड़ी देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें