फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा: जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों को मिलेंगी बुलेट प्रूफ जैकेट, आतंक विरोधी अभियानों में मिलेगी सुरक्षा 

Thu, 06 Jan 2022 02:25 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

प्रदेश पुलिस अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ा रही है। पहले चरण में पुलिस ने आठ हजार जैकेट के लिए टेंडर जारी किया है। अगले तीन महीने में इसकी खरीद होगी।
 
विज्ञापन
jammu kashmir police women constable - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद से लड़ने वाली प्रदेश पुलिस को 8 हजार से अधिक बुलेट प्रूफ जैकेट मिलेंगी। इसके लिए पुलिस ने टेंडर जारी कर दिया है। अगले तीन महीने की प्रक्रिया में इसकी खरीद होगी। इसके साथ ही पुलिस ने बुलेट प्रूफ वाहन और अन्य तकनीकी उपकरण खरीदने की योजना भी बनाई है।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले कुछ समय से कश्मीर में पुलिस कर्मियों और अफसरों को आतंकियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस के खटारा वाहनों में पुलिस की मूवमेंट होने की लापरवाही भी सामने आई। इसे देखते हुए पुलिस अपने सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ा रही है।

लेवल 5 की 7416 और लेवल 6 की 794 जैकेट खरीदी जाएंगी। आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल पुलिस कर्मियों को यह जैकेट दी जाएंगी। जैकेट सुरक्षा के लिहाज से काफी सुरक्षित मानी जाती हैं। यह जैकेट हर तरह की गोली से बचाएगी और जवानों के लिए हर साइज में मौजूद होगी।
विज्ञापन


इन जैकेट का बैलेस्टिक टेस्ट अनिवार्य होगा। गुजरात की फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी से इसका बैलेस्टिक टेस्ट अनिवार्य होगा। 

47 बुलेट प्रूफ वाहन और ड्रोन भी खरीदे जाएंगे
वहीं पुलिस ने 47 छोटे बुलेट प्रूफ वाहन भी खरीदने की योजना बनाई है। इनमें 22 का सुरक्षा लेवल 3, 15 वाहनों का 2 और 10 वाहनों का लेवल 1 होगा। पुलिस की ओर से 45 छोटे ड्रोन भी खरीदे जाएंगे। साथ ही 100 सीसीटीवी सर्विलांस सिस्टम भी खरीदे जाएंगे।

पुलिस के एक उच्च अधिकारी का कहना है कि इसका उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना है, जो आतंकवाद विरोधी अभियानों, कानून व्यवस्था बनाए रखने और समग्र सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

माछिल सेक्टर में जेसीओ की हृदयाघात से मौत 
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर के सोना पिंडी गली में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से एक 41 वर्षीय जूनियर कमीशंड अधिकारी की मौत हो गई। उनकी पहचान 3 राजस्थान राइफल्स के मोहिंदर कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें