फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमाम मामलों के चालान पेश करने की तैयारी में जुटी पुलिस, एसएसपी जम्मू ने दिए ये निर्देश

Tue, 09 Jun 2020 05:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते विभिन्न थानों में दर्ज आपराधिक मामलों के चालान लंबित हैं। इन चालानों को पेश करने के लिए पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी जम्मू की ओर से सभी थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वह मामलों की जांच तेजी से करें, ताकि जांच पूरी करने के उपरांत विभिन्न अदालतों में चालान पेश हो सकें।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार थानों में बहुत से नशा तस्करी के मामले लंबित हैं। कोरोना महामारी के कारण सभी जांच अधिकारी कोरोना योद्धाओं के रूप में सेवाएं दे रहे थे। इसकी वजह से मामलों की जांच लंबित है। एसएसपी जम्मू श्रीधर पाटिल का कहना है कि सभी थानेदार और चौकी प्रभारियों से कहा गया है कि वह मामलों की जांच में तेजी लाएं। हमने जांच अधिकारियों को दूसरे कार्यों से मुक्त कर दिया है। अब कोर्ट भी खुलने लगे हैं। ऐसे में तेजी से चालान पेश करने की प्रक्रिया होगी।

सोमवार से सरकार की ओर से काफी रियायतें दी गई हैं। हाईकोर्ट सहित कई सहयोगी अदालतें भी खुल गई हैं, लेकिन इनमें लोगों की हाजिरी काफी कम रही। काम कराने वाले भी कम पहुंचे और वकील भी काफी कम पहुंचे। हाईकोर्ट में कई वकीलों ने पीने के पानी की किल्लत पर रोष जताया। दरअसल, कोर्ट में अभी कैंटीन आदि बंद हैं। इसकी वजह से कोर्ट आने वाले लोगों को खाने पीने से वंचित रहना पड़ा है।
विज्ञापन


दिनभर कटे चालान, फिर भी नहीं सुधरे
सोमवार को शहर में कई रियायतें मिलने के चलते बाजारों में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इसकी वजह से निजी वाहनों की भी भरमार देखने को मिली। दिनभर यातायात पुलिस लोगों के चालान काटती नजर आई। साथ ही स्थानीय पुलिस भी वाहनों को सही ढंग से खड़ा कराते नजर आई, लेकिन कई जगहों पर लोगों ने वाहनों को सड़कों के ऊपर ही खड़ा कर दिया। शहर में सतवारी चौक और पुराने शहर में कई जगहों पर जाम की स्थिति नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें