उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में सुरक्षा बलों ने 15 पत्थरबाजों को हिरासत में लिया। इनमें ज्यादातर छात्र बताए जाते हैं। पुलिस इन छात्रों की काउंसिलिंग करने के बाद उन्हें उनके अभिभावकों को सौंप देगी।
सोमवार की रात सुरक्षा बल सोपोर के कई इलाकों में छापे मारकर इन्हें पकड़कर थाने ले आई। थाने में इनसे पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पत्थरबाजी के साथ-साथ इन पर अवांछनीय गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
पकड़े गए लोगों में ज्यादातर छात्र हैं। इस वजह से उनकी काउंसिलिंग करने के लिए अभिभावकों को भी बुलाया गया है।