फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पीर मोहम्मद हुसैन और सैयद बशारत बुखारी को पीडीपी से किया गया बर्खास्त: रफी मीर

Tue, 18 Dec 2018 11:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Syed Bukhari Basharat - फोटो : फाइल
विज्ञापन
पीडीपी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता पीर मोहम्मद हुसैन और पूर्व मंत्री सैयद बशारत बुखारी को पार्टी की मूल सदस्यता से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी ने यह फैसला उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर लिया है। इस बीच पार्टी के जनरल सेक्रेट्री महबूब इकबाल के भी पार्टी से निकाले जाने की बात सामने आ रही है। यह जानकारी पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता रफी अहमद मीर ने दी। 
विज्ञापन


पीडीपी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू के पार्टी से निकलने के बाद पार्टी के एक के बाद एक  कद्दावर नेता नाता तोड़ते दिख रहे हैं। बता दें कि पीडीपी से निकाले गए पीर मोहम्मद हुसैन और सैयद बशारत बुखारी बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस में शामिल हो सकते हैं और यह अफवाह सुबह से ही गर्म थी। 

इस बीच खबर यह भी है कि उनके साथ उड़ी से पीडीपी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले पूर्व आईजीपी क्राइम राजा एजाज अली भी नेकां में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने हाल ही में पीडीपी से इस्तीफा दिया था। गौरतलब है कि पूर्व वित्त मंत्री हसीब द्राबू, विधायक आबिद अंसारी और अब्बास वानी और राजा एजाज अली के बाद से लगातार पीडीपी से एक के बाद एक नेता पल्ला झाड़ रहे हैं जोकि पीडीपी के लिए आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें