असामाजिक तत्व शहर के माहौल को खराब कर रहे
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि जम्मू में कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस को पूरी सख्ती के साथ ऐसे मामलों से निपटना चाहिए, ताकि दूसरी बार अपराधी सिर न उठा सकें। हम सुरक्षा व आपराधिक घटनाओं के मामलों को लेकर उपराज्यपाल से फिर मिलेंगे। पुलिस को अपनी मुस्तैदी बढ़ाने की जरूरत है।
भूमाफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई होपूर्व मेयर राजिंदर शर्मा का मानना है कि अचानक जम्मू व आसपास के इलाकों में बढ़ी आपराधिक घटनाओं के पीछे का मुख्य कारण भूमाफिया का सक्रिय होना है। इसके लिए सरकार को जल्द ऐसी सरकारी जमीनों की पहचान करके अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाना चाहिए, जिससे अपराधी खुद व खुद भाग जाएंगे। ईमानदार और जोशीले पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाए, ताकि अपराधियों व भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाए।