फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, हीरानगर सेक्टर में की गोलाबारी

Tue, 11 Jun 2019 09:56 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

कठुआ के हीरानगर सेक्टर में पाकिस्तान ने मंगलवार को फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इससे पहले मई महीने में भी करीब छह बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम पांच बजे के करीब पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित चांदवां पोस्ट के नजदीक तीन-चार राउंड गोलियां चला कर संघर्ष विराम तोड़ा। इसका बीएसएफ ने मुंहतोड़ जवाब दिया। आधे घंटे से अधिक समय से तक रुक-रुक कर छोटे हथियारों से गोलाबारी जारी रही। 

सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी गोलाबारी के चलते दहशत है। पाकिस्तान ने बीएसएफ की चांदवां पोस्ट को पिछले सवा महीने में सातवीं बार निशाना बनाया है। पोस्ट के नजदीक डिच बनाने का काम जारी है, जिसे गोलीबारी कर पाकिस्तान बार-बार काम बंद करवाने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें