फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः ब्लॉक दिवस पर एलजी सिन्हा ने किया अखनूर का दौरा, खुद सुनी जनता की समस्याएं

Wed, 23 Sep 2020 02:29 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

Jammu kashmir on Block Diwas LG Manoj Sinha visits Akhnoor Takes stock of onspot public greviance redressal
विज्ञापन
ब्लॉक दिवस पर पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जब से अपनी जिम्मेदारी संभाली है तब से ही वह अपना ज्यादातर समय जनता के बीच बिताते हैं। वह ज्यादा से ज्यादा जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही बुधवार को उस वक्त हुआ जब जम्मू-कश्मीर के अखनूर में ब्लॉक दिवस चल रहा था और विभिन्न विभाग के अधिकारी जनता की समस्याएं सुन रहे थे। तब उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ब्लॉक दिवस के मौके पर खुद पहुंच गए।

सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और देखा कि सब ठीक तरीके से हो रहा है या नहीं। इसके बाद उन्होंने खुद जनता की समस्याएं भी सुनी और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें