फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कस्मीरः बर्फ की सुरंग बनाने में जुटे थ्री ईडियट्स के असली रेंचो वांगचुक

Mon, 01 Mar 2021 01:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू 
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : Social media
विज्ञापन

थ्री ईडियट्स फिल्म के असली रेंचो और मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित सोनम वांगचुक श्रीनगर-लेह हाईवे पर बर्फ की सुरंग बनाने की परियोजना पर काम कर रहे हैं। सोनम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। 

विज्ञापन


सोनम का कहना है कि श्रीनगर-लेह हाईवे पर जोजिला सुरंग बनने से यातायात के लिए बड़ी राहत होगी, लेकिन 14.15 किलोमीटर लंबी सुरंग बनने के बाद ही साढ़े 18 किलोमीटर सड़क पर बर्फ की चुनौती बनी रहेगी। जोजिला दर्रे से साल भर यातायात शुरू होने के बावजूद आसपास की सड़क पर बर्फीले तूफान और हिमस्खलन का खतरा रहेगा।

इसके लिए सरकार को बड़े पैमाने पर मशीनरी और लोगों को तैनात करना पड़ेगा। वह हाईवे के इस संवेदनशील हिस्से पर बर्फ की सुरंग बनाने की कल्पना को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं। सोनम ने इस परियोजना को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया के अधिकारियों से भी बातचीत की है।
विज्ञापन


गुंबदनुमाढांचे की मजबूती का तर्क
सोनम ने कहा कि अंडाकार या गुंबदनुमा गोलाकार ढांचा बेहद मजबूत होता है। जैसे नाजुक का दिखने वाला अंडा भी वर्टिकल रखने पर बेहद मजबूत हो जाता है। सोनम ने कहा कि किसी तरह से यदि हाईवे के ऊपर चार इंच मोटी परत की बर्फ जमाने में कामयाबी मिल जाए तो इसके बाद बर्फ की सतह अपने आप मोटी होती जाएगी। गोलाकार ढांचा इतना मजबूत होगा कि इसमें अत्यधिक वजन सहने की ताकत होगी। यह उनकी कल्पना है, जिस पर वह काम कर रहे हैं। बहुत मुमकिन है कि इस परियोजना से देश को पहली आइस टनल मिल जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें