फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu kashmir News : वैष्णो देवी महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत, कोविड संक्रमित मिली

Wed, 03 Aug 2022 02:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

Jammu kashmir News : जांच में यह महिला कोविड संक्रमित मिली। कटड़ा से हार्ट अटैक के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, यहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैष्णो देवी दर्शन के लिए मंगलवार को आई झारखंड निवासी एक महिला यात्री की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। जांच में यह महिला कोविड संक्रमित मिली। कटड़ा से हार्ट अटैक के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर किया गया था, यहां कुछ देर उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमित मामलों में फिर उछाल के साथ 741 नए मामले मिले हैं। श्रीनगर में सर्वाधिक 239 नए संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में नए मिले संक्रमित मामलों में अधिकांश स्थानीय स्तर के हैं। श्रीनगर में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1628 तक पहुंच गया है। इसी तरह बारामुला में 125, बडगाम में 42, पुलवामा में 14, कुपवाड़ा में 38, अनंतनाग में 14, बांदीपोरा में 15, कुलगाम में 20, जम्मू में 129, उधमपुर में 14, राजोरी में 16, डोडा में 24 और रामबन में 25 नए मामले मिले हैं।

प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 12124 कोविड परीक्षण किए गए। पिछले करीब एक हफ्ते से लगातार सात सौ से ऊपर कोविड संक्रमित मामले मिल रहे हैं, हालांकि गत दिवस यह आंकड़ा गिरकर चार सौ से नीचे चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें