फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूईईडी श्रीनगर का वर्क्स सुपरवाइजर 7 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भ्रष्टाचार निवारक ब्यूरो ने शहरी पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) श्रीनगर के वर्क्स सुपरवाइजर को एनओसी जारी करने के नाम पर सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के आवास पर भी छापे मारे गए। इस बारे में एंटी करप्शन ब्यूरो को एक लिखित शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

श्रीनगर के मुनावराबाद एरिया के एक गेस्ट हाउस संचालक ने आरोप लगाया है उसे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड श्रीनगर ने शहरी पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) से एनओसी लाने को कहा । एनओसी के लिए वर्क्स सुपरवाइजर बशीर अहमद ने उससे सात हजार रुपये की मांग की। शिकायत मिलने के बाद थाना एसीबी श्रीनगर में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इसके बाद एक टीम गठित कर बशीर अहमद को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें