कटड़ा। पुलिस ने नशा सामग्री के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में पुलिस चेक पोस्ट बलनी पर लगाए नाके पर स्कूटी सवार को जांच के लिए रोका। उसके पास से अवैध शराब की आठ बोतलें बरामद की गईं। आरोपी की पहचान गिरधारी लाल निवासी चख पर्थल, कटड़ा के रूप में हुई है। दूसरे मामले में रियासी से कटड़ा की ओर पैदल जा रहे एक व्यक्ति कानू निवासी काउंटर नंबर 2, वार्ड नंबर 10, कटड़ा, रियासी को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 85 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ।