श्रीनगर। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और विधायक हंदवाड़ा साजिद गनी लोन ने आरोप लगाया कि वर्तमान नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार ने फिर से प्रतिशोध की राजनीति शुरू कर दी है। एक्स पर एक पोस्ट में विधायक ने कहा कि सरकार अब कश्मीरी मुस्लिम अधिकारियों को निशाना बना रही है जिन्होंने उनके पक्ष में मतदान नहीं किया। साजिद गनी लोन ने लिखा, सरकार की बड़ी उपलब्धि के तौर पर पीएचई अधिकारियों को यह आदेश दिया गया कि दो कर्मचारियों को दूर-दराज के स्थानों पर ट्रांसफर किया जाए। यह संदेह जताया गया कि उन्होंने हंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के पक्ष में मतदान किया था।