फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुपवाड़ा और गांदरबल में 14 हजार ने दी कांस्टेबल परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा/गांदरबल। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने कुपवाड़ा, गांदरबल और गांदरबल में पुलिस कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया। दोनों जिलों में 14535 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। कुपवाड़ा की डीसी आयुषी सूदन ने रविवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीसी ने एजीएस वायन, जीएचएसएस कुपवाड़ा, जीडीसी कुपवाड़ा और जीडीसी हंदवाड़ा सहित कई केंद्रों का दौरा किया। यहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और परीक्षा स्टाफ तथा उम्मीदवारों से बातचीत की। कुपवाड़ा जिले में 41 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां 9062 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। गांदरबल के डीसी श्यामबीर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कुल 5989 उम्मीदवारों में से 5473 ने परीक्षा में भाग लिया। जिले में 27 केंद्र बनाए गए थे। उधर, बारामुला की डीसी मिंगा शेर्पा ने सोपोर, बारामुला, पट्टन और अन्य जगहों पर स्थापित किए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा स्टाफ, पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें