हंदवाड़ा। शाहनगरी मावर इलाके में तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय लड़का घायल हो गया। मोहम्मद शफी भट के बेटे अयान शफी भट पर रविवार शाम घर के बाहर तेंदुए ने हमला किया। बच्चे की चीखें सुनकर परिवार ने ने उसे बचाया। घायल को एनटीपीएचसी कलमाबाद से जीएमसी हंदवाड़ा रेफर किया गया है। बच्चे की हालत स्थिर बताई जा रही है।