श्रीनगर। जेकेएनसी (नेकां) जिला अध्यक्ष बारामुला और उड़ी से उम्मीदवार डॉ. सज्जाद शफी ने आरोप लगाया है कि निर्दलीय उम्मीदवार ताज मोहिउद्दीन को भाजपा का समर्थन प्राप्त है। डॉ. सज्जाद ने बोनियार में नेकां कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि उड़ी में भाजपा समर्थित सभी ताकतें उन्हें हराने के लिए एकजुट हुई हैं। उड़ी में ताज मोहिउद्दीन को अपनी पार्टी का समर्थन देने का फैसला यह साबित करता है कि वह हमेशा से भाजपा के करीबी रहे हैं।
डॉ. सज्जाद ने कहा कि क्या ताज साहब मुझे बता सकते हैं कि वे दो दिन के लिए दिल्ली क्यों गए और वापस आकर सीधे अल्ताफ बुखारी के निवास पर क्यों पहुंचे। दिल्ली में अल्ताफ बुखारी और ताज मोहिउद्दीन के मालिक कौन हैं, जिन्होंने इस गठबंधन को सुगम बनाया है।