फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांदरबल में गंगबाल यात्रा शुरू, जिला विकास आयुक्त ने दिखाई झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। जिले के नारनाग बेस कैंप से हरमुख गंगा गंगबल ट्रस्ट की तरफ से आयोजित 16वीं वार्षिक गंगबल यात्रा शुरू हो गई है। जिला विकास आयुक्त श्यामबीर ने मंगलवार सुबह बेस कैंप में यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यह यात्रा शाम को 14500 फुट की ऊंचाई पर गंगबल पहुंचेगी। बेस कैंप में गंगबल झील के लिए प्रस्थान से पहले विशेष पूजा का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले कश्मीरी पंडित वार्षिक यात्रा में भाग लेने के लिए नारनाग पहुंचे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें