फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Elections 2024 : घाटी में हर घर भाजपा अभियान का आगाज, चुग और रेड्डी ने जम्मू पश्चिम से की शुरुआत

Wed, 11 Sep 2024 01:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जम्मू पश्चिम से इस अभियान की शुरूआत की। यहां भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Election - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने विस चुनाव को लेकर हर घर भाजपा अभियान शुरू किया है। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने जम्मू पश्चिम से इस अभियान की शुरूआत की। यहां भाजपा उम्मीदवार अरविंद गुप्ता पार्टी के उम्मीदवार हैं।

विज्ञापन


चुग ने अभियान के उद्देश्य की जानकारी देते हुए बताया कि यह व्यापक पहुंच का प्रयास नागरिकों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा पेश की गई विभिन्न योजनाओं और नीतियों से अवगत कराने के लिए है। इससे जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि आई है। इस अभियान के माध्यम से पार्टी मतदाताओं को विकास परियोजनाओं और क्षेत्र के लिए भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिसे पार्टी के संकल्प पत्र में विस्तार से प्रस्तुत किया गया है। वे किश्तवाड़ और पाडर-नागसेनी क्षेत्रों में भी इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि इस अत्यधिक संगठित डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से भाजपा क्षेत्र भर में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने और मतदाताओं से सीधे जोड़ना चाहती है। इसमें अपनी उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को उजागर करेगी। 
विज्ञापन


भाजपा जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए जनता की पहली पसंद है। इसका उद्देश्य लोगों को जम्मू-कश्मीर के बेहतर सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए भाजपा के दृष्टिकोण से अवगत कराना है। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र में विकास, समृद्धि और शांति संकल्प पत्र में दर्ज हैं और भाजपा जम्मू-कश्मीर के लोगों से किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें