श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उप राज्यपाल ने कहा, भगवान गणेश सभी बाधाओं को दूर करने वाले और बुद्धि, ज्ञान, धर्म और अच्छे भाग्य के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का यह त्योहार सभी के लिए आनंद, समृद्धि, शांति और खुशी लेकर आए।