श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने शुक्रवार को सिविल सचिवालय में पीएमजी पोर्टल के माध्यम से निगरानी की जा रही बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति की समीक्षा की।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य सचिव ने क्रियान्वयन एजेंसियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने पर जोर दिया, ताकि परियोजनाएं समय पर पूरी हो सकें।
अधिकारियों ने बताया कि पोर्टल पर कुल 116 मुद्दों को उठाया गया है, जिनमें से 106 का समाधान किया गया है, जबकि बाकी समाधान की प्रक्रिया में हैं। इन मुद्दों में 13 जिलों के 660 स्थानों में बिजली कनेक्शन की अनुपलब्धता, यूएसओएफ के माध्यम से अभी तक कवर नहीं किए गए गांवों में 4जी मोबाइल कवरेज, शाहपुर कंडी बांध, श्रीनगर के चारों ओर 4एल रिंग रोड/बाईपास और रिलायंस जियो के 5जी/4जी विस्तार शामिल हैं।