बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कालूसा इलाके में मधुमती नाले में रविवार की सुबह नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान राजोरी निवासी नज़ाकत अली (18) पुत्र अख्तर अली के रूप में हुई जो मौजूदा समय में गांदरबल में रहता था। स्थानीय निवासियों, एसडीआरएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर शव बरामद किया। जिला अस्पताल बांदीपोरा के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।