श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए युवा सेवा एवं खेल विभाग (वाईएसएस) स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की तरफ से चार स्कूल नेशनल गेम्स आवंटित किए गए हैं। 14 जून को नई दिल्ली में कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एसजीएफआई की बैठक के दौरान इस निर्णय को अंतिम रूप दिया गया। प्रतिष्ठित कार्यक्रमों में फुटबॉल, वुशू, ताइक्वांडो और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता शामिल होंगी। इसमें दो खेल श्रीनगर में और दो जम्मू में आयोजित होंगे। डीवाईएसएस की महानिदेशक अनुराधा गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर को यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए एसजीएफआई का आभार व्यक्त किया है।