श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा ज़िले के लाजुराह क्षेत्र के लोगों ने प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) लाजुराह में तीन डॉक्टरों को तैनात करने की मांग है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पीएचसी में केवल एक डॉक्क्टर है। यह क्षेत्र की बढ़ती स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अपर्याप्त है। स्थानीय निवासी नज़ीर अहमद ने कहा कि आबादी बढ़ रही है और एक डॉक्टर इतने लोगों को नहीं देख सकता। अस्पताल में मरीजों की अच्छी खासी आमद होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि हाल ही में दो डॉक्टरों को अस्पताल में तैनात किया गया था लेकिन उन्होंने ड्यूटी जॉइन करने से पहले ही अपना तबादला करा लिया। उन्होंने डीसी पुलवामा और सीएमओ पुलवामा से पीएचसी लाजुराह में अतिरिक्त डॉक्टरों को तैनात करने की मांग की है।