बारामुला। उत्तर कश्मीर के बारामुला जिले के जहामा क्षेत्र में मंगलवार को झेलम नदी में नहाते समय अरसलान मोशूक (13) डूब गया। बालक के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल के सदस्य तत्काल मौके पर पहुंच गए। तलाशी अभियान शुरू किया गया। देर शाम तक बालक का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इससे पहले 26 जून को बारामुला के सोपोर में जामिया मस्जिद के पास झेलम नदी में नहाते समय एक सोलह वर्षीय किशोर डूब गया था, जिसका शव तीन दिन बाद बरामद हुआ था।