फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शोपियां, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में चार ड्रग तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने सोमवार को शोपियां, कुपवाड़ा और हंदवाड़ा में चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों के पास से काफी मात्रा में पोस्ता, चरस और शराब बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शोपियां में पुलिस स्टेशन केलर की पुलिस टीम ने काठूहल्लान स्थित चेक प्वाइंट पर रोके जाने पर भाग रहे एक संदिग्ध को दबोच लिया। उसकी पहचान नजीर अहमद लोन निवासी काठूहल्लान के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 किलोग्राम से अधिक पोस्त बरामद हुआ। केलर थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कुपवाड़ा में एसएचओ पुलिस स्टेशन क्रालपोरा डीएसपी गोल्डी शर्मा के नेतृत्व में टीम ने त्रेहगाम की तरफ से आ रहे एक वाहन को खज़ानमट्टी में रोका। जांच के दौरान फिरदौस अहमद नजर निवासी क्रालपोरा और नबी गनी निवासी क्रालपोरा के पास से चरस बरामद की। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हंदवाड़ा में अननवान-क्रालगुंड क्रॉसिंग पर क्रालगुंड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को बैग ले जाते हुए रोका। उसकी पहचान बशारत रसूल राथर निवासी अननवान क्रालगुंड के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान चरस 270 ग्राम चरस और दस बोतल शराब बरामद हुई। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें