फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सोफी मोहल्ला बखिहकर में पानी के लिए सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
तहंदवाड़ा। सोफी मोहल्ला बखिहकर राजवार के निवासी पेयजल के लिए सोमवार को हाथों में तखितयां लिए सड़क पर उतर गए। जल शक्ति विभाग पर पेयजल उपलब्ध कराने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए हंदवाड़ा-जचलदारा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। नारे लगाते हुए लोगों ने लंबे समय से चल रहे जल संकट पर गुस्सा जताया और क्षेत्र में अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इससे भूजल स्तर में गिरावट आ रही है। प्रदर्शन के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस, राजस्व और पीएचई (सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग) विभागों के अधिकारियों ने बातचीत कर लोगों को आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने प्रदर्शन समाप्त करते हुए रास्ता खाली किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें