कुलगाम। अवैध खनन के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में कुलगाम पुलिस ने मीर बाजार क्षेत्र में चार वाहनों को जब्त करने के साथ ही चार चालकोंं को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने अखरान में स्थित एक चौकी पर जांच के दौरान नाला वैशो से अवैध खनिज खनन में संलिप्तता पाए जाने पर यह कार्रवाई की है। काजीगुंड पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया गया है।