शोपियां। शोपियां जिले में बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डीसी ने सोमवार को केलर में जम्पाथरी पुल, जम्पाथरी डंपिंग साइट और छोटीवाले-ज़म्पाथरी सड़क निर्माण सहित चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ज़म्पाथरी पुल एक महत्वपूर्ण परियोजना है जो पहिलीपोरा और ज़म्पाथरी के दूरदराज के गांवों की दूरी कम कर देगा। इस दौरान डीसी ने केलर में एमएसएमई प्रदर्शन को बढ़ाने और तेजी लाने के लिए उद्यम पंजीकरण का शुभारंभ किया।