वन विभाग की पकड़ में आया भालू।
- फोटो : shrinagar news
कुपवाड़ा। लंगेट के करगामा अंतर्गत खान तलवारी बाग में शनिवार सुबह एक भालू को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर वन्यजीव विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त अभियान के बाद भालू को पकड़ लिया। कर्मचारियों ने बताया कि भालू सुरक्षित है। उसे वन्यजीव सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार उचित जगह पर छोड़ दिया जाएगा।