फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हत्या मामले में एसआईए ने अनंतनाग में दो संदिग्धों के परिसरों में दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने वीरवार को पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा के अधिकार क्षेत्र में दो संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। एसआईए के प्रवक्ता ने कहा कि ये तलाशी 17 अप्रैल को बिजबिहाड़ा में राजा साह की हत्या की चल रही जांच के हिस्से के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि तलाशी का उद्देश्य इस जघन्य अपराध के पीछे की साजिश को उजागर करने और पुलिस स्टेशन बिजबिहाड़ा में दर्ज मामले में शामिल सहयोगियों की पहचान करने के लिए महत्वपूर्ण सबूतों को उजागर करना था।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि तलाशी में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं जिससे जांच को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इन प्रयासों से एसआईए कश्मीर को इस आतंकवादी कृत्य के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने और इस तरह की आतंकवादी गतिविधियों में शामिल आतंकी मॉड्यूल को खत्म करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि तलाशी अभियान सह-षड्यंत्रकारियों और आरोपियों के समर्थकों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे जिससे हत्या और संबंधित गैरकानूनी गतिविधियों की व्यापक जांच सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें