फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा सिर्फ कर्त्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा है: डीआईजी सीआरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा से पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तीर्थयात्रा मार्गों की सुरक्षा और हजारों तीर्थयात्रियों के लिए शांतिपूर्ण और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सीआरपीएफ नार्थ श्रीनगर सेक्टर के डीआईजी सुधीर कुमार ( सीआरपीएफ अमरनाथ यात्रा 2025 के नोडल अधिकारी) ने कहा कि अमरनाथ यात्रा सिर्फ एक और कार्यभार नहीं है बल्कि यह राष्ट्र सेवा और सार्वजनिक आस्था का विषय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस साल बल ने बालटाल क्षेत्र में और पवित्र गुफा के मार्ग पर सभी प्रमुख आधार शिविरों में अपनी स्थिति मजबूत की है। सीआरपीएफ की पर्वतीय बचाव टीमों (एमआरटी) को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिन्होंने पिछले तीर्थ यात्राओं में जीवन रक्षक भूमिका निभाई है और वे उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुसज्जित हैं। उन्होंने कहा, ये टीमें विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं और अतीत में अनगिनत यात्रियों की मदद कर चुकी हैं। उनकी तत्परता हमारी प्रतिक्रिया योजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
सीआरपीएफ ने महिला कर्मियों को भी तैनात किया है, जो सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महिला तीर्थयात्रियों को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करती हैं। डीआईजी ने कहा कि हमने अपनी खुफिया तंत्र को बेहतर बनाया है, अपने निगरानी उपकरणों को उन्नत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें