फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ज़ूनीमर के लोगों ने किया प्रदर्शन, डंपिंग साइट को स्थानांतरित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिले के जूनीमर अछन क्षेत्र के निवासियों ने जूनीमार में सड़क किनारे पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इसमें अछन कचरा डंपिंग साइट को तत्काल स्थानांतरित करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने साइट से निकलने वाले स्वास्थ्य संबंधी खतरों और दुर्गंध पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि इससे उनका जीवन दयनीय हो गया है।
विज्ञापन

पीड़ित निवासियों ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को उठाने के लिए पहले मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी लेकिन उनकी दलीलों को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रदर्शनकारियों में ज़ीशान अली ने कहा, हम इस डंपिंग साइट के कारण वर्षों से पीड़ित हैं। बार-बार अपील करने के बावजूद सरकार हमारी चिंताओं को दूर करने में विफल रही है। यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो हम अपना विरोध तेज करने और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। लोगों ने डंपिंग साइट को कम आबादी वाले क्षेत्र में स्थानांतरित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें