फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलजी ने पंथा चौक में एसएएसबी के यात्री निवास का किया उद्घाटन

विज्ञापन
श्रीनगर के पंथा चौक पर एसएएसबी के यात्री निवास का उद्घाटन करते उपराज्यपाल। - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को श्रीनगर के पंथा चौक में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के यात्री निवास का उद्घाटन किया और श्री अमरनाथ जी तीर्थयात्रियों को नई सुविधा समर्पित की। यात्री निवास दान के माध्यम से बनाया गया है और इसमें 1300 तीर्थयात्री रह सकेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह यात्री निवास बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान करने और उनकी तीर्थयात्रा को अधिक आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए हमारी समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यात्री निवास के दूसरे चरण का निर्माण जल्द ही शुरू होगा।
एलजी मनोज सिन्हा ने अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्होंने खराब मौसम में भी कभी काम बंद होने नहीं दिया। मैं इन सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इसके निर्माण में अपना योगदान दिया।
विज्ञापन

एलजी ने कहा कि अब मुझे लगता है कि भविष्य में जितने भी श्रद्धालु आएंगे वो यही रुका करेंगे। लोगों के सहयोग संबंधित एक सवाल के जवाब में एलजी मनोज सिन्हा ने कहा, मैं सभी राजनीतिक दलों से भी मिला हूं, इसके अलावा प्रमुख नेताओं, सिविल सोसाइटी, धार्मिक नेताओं से मिला हूँ। पूरे जम्मू कश्मीर में उत्साह का वातावरण है। और मैं मानता हूँ कि यात्रा केवल श्राइन बोर्ड या सरकारी आयोजन नहीं है, जम्मू कश्मीर के अवाम का आयोजन है। जम्मू कश्मीर का अवाम इसमें पूरा सहयोग कर रही है। यात्रियों को समर्पित यात्री निवास भवन की पांच मंजिलों में कुल 75 कमरे हैं, जिनमें 225 बिस्तरों की क्षमता है और 43 छात्रावास कक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें