श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि वह इस्राइल-ईरान संघर्ष के बीच ईरान में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए। महबूबा मुफ्ती ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा, ईरान में फंसे छात्रों के परिवारों की हर गुजरते दिन के साथ चिंता बढ़ती जा रही है। वह विदेश मंत्रालय से आग्रह करती हैं कि हस्तक्षेप करे और उनके प्रियजनों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाए।
बता दें कि इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री के एक बयान के अनुसार, तेहरान में भारतीय दूतावास मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बीच ईरान में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है।