श्रीनगर। एआरटीओ कार्यालय अनंतनाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग समेत वाईलू, कोकरनाग सहित विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। इसमें यातायात उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कसा गया। एआरटीओ अनंतनाग मुब्बशिर जान के नेतृत्व में अभियान के दौरान लगभग 65 चालान किए गए।
अल-स्टॉप पर मोटर वाहन विभाग के निरीक्षक (एमवीआई) राशिद अहमद ने वाहनों की जांच की और चालान किए। ओवरलोडिंग और अनुचित दस्तावेज से संबंधित उल्लंघनों को लेकर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि टीम ने वाहनों में ओवरलोडिंग के खतरों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया।