फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारामुला में महिला ने झेलम नदी में लगाई छलांग, श्रीनगर में युवक का शव चार दिन बाद बरामद हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला ज़िले में एक महिला ने झेलम नदी में छलांग लगाई, जिसके बाद उसे बचाने के प्रयास किए गए। वहीं श्रीनगर में एक युवक का शव झेलम नदी से चार दिन बाद बरामद किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के खानपोरा पुल से एक महिला आयशा बेगम पत्नी अब्दुल आहद फाफू निवासी फिरदौस कॉलोनी बेमिना ने झेलम नदी में छलांग लगा दी। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), स्थानीय पुलिस, भारतीय सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों की भागीदारी में एक संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह घटना दिन के शुरुआती घंटों में हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने तुरंत खोजने का प्रयास शुरू किया। अधिकारियों ने अभी तक महिला की पहचान की पुष्टि नहीं की है। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, खोज और बचाव अभियान जारी है। अधिक जानकारी उपलब्ध होने पर साझा की जाएगी। आगे की जानकारी का इंतजार है।
विज्ञापन

वहीं इस बीच श्रीनगर के एक युवक उमर का शव झेलम नदी में कूदने के चार दिन बाद बरामद किया गया। अधिकारी ने बताया कि 26 मई को जैनाकदल पुल के पास झेलम नदी में 24 वर्षीय युवक कूद गया था। वह कावडारा का रहने वाला था। एसडीआरएफ और रिवर पुलिस की संयुक्त टीमों ने लगातार तलाशी के बाद शव बरामद किया। उन्होंने कहा, शव नदी के उसी हिस्से से बरामद किया गया, जहां युवक को आखिरी बार देखा गया था। शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेजने के बाद परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने पहले ही मामले का संज्ञान ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें