श्रीनगर। पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता वसीम बेग की शादी का रिसेप्शन रविवार को श्रीनगर में हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री और सांसद डॉ. मिर्जा महबूब बेग के बेटे वसीम बेग ने हाल ही में सुमैया खान से निकाह किया है। वलीमा समारोह (रिसेप्शन) में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, मीरवाइज डॉ. मौलवी उमर फारूक, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रो. सैफुद्दीन सोज, प्रमुख व्यवसायी मुश्ताक चाया, डॉ. सज्जाद पीरजादा सहित कई प्रसिद्ध व्यक्तियों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया।