फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेहरान चिकित्सा विवि के हॉस्टल पर हमला, दो कश्मीरी छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। तेहरान स्थित तेहरान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के हुजत दोस्त अली हॉस्टल पर बुधवार को फिर से हमला हुआ। हमले में दो और कश्मीरी छात्र घायल हो गए हैं। इससे पहले शनिवार देर रात इसी हॉस्टल के पास ड्रोन हमला हुआ था, जिसमें दो कश्मीरी छात्र हमीम खान और ज़ईम काज़ी घायल हो गए थे। जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा दी गई
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नासिर खुएहामी ने बताया कि बुधवार को फिर से हुजत दोस्त अली हॉस्टल पर इस्राइल ने हमला किया। यह मिसाइल थी या ड्रोन अभी पता नहीं चल पाया है। मलबा गिरने से दो छात्र घायल हुए हैं। एक के हाथ-पैर में चोट है तो दूसरे के हाथ में। दोनों को प्राथमिक उपचार दिया गया है। नासिर के मुताबिक छात्रों ने बताया कि तेहरान की स्थिति बहुत चिंताजनक बनी हुई है। सभी छात्र बेहद डरे हुए हैं। अभी छात्रों को यहां से निकाला नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें