फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में सोनिक बूम से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। अनंतनाग में मंगलवार सुबह तेज धमाके से लोगों में अफरातफरी फैल गई। बाद में कहा गया कि यह सोनिक बूम (धमाका) हो सकता है। इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घबराने की बात नहीं है, इस इलाके में कभी-कभी सोनिक बूम हो सकते हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह धमाके से घबराए स्थानीय लोग एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। बाद में सोनिक बूम की जानकारी मिली तो चर्चा चली कि यह किसी विमान या अन्य वस्तु के ध्वनि की गति से अधिक गति से चलने के कारण हुआ होगा।
स्थानीय निवासी रफीक अहमद के अनुसार पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ है। हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ है, फिर पाकिस्तानी गोलाबारी से सीमावर्ती लोग जूझे हैं। इन सब के बाद अचानक धमाके की आवाज आपको डरा ही देती है। हालांकि बाद में अधिकारियों से तसल्ली मिली तो फिर मन शांत हुआ। हालांकि इसका कारण अब तक पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


ध्वनि की गति से तेज चलने पर उठती हैं तरंगे
विशेषज्ञों के अनुसार ध्वनि विस्फोट या सोनिक बूम एक प्रकार की ध्वनि तरंग है जो तब उत्पन्न होती है जब कोई वस्तु ध्वनि की गति से अधिक तेज चलती है। जब कोई वस्तु, जैसे कि विमान या मिसाइल, ध्वनि की गति (लगभग 1236 किमी/घंटा) से अधिक गति से चलती है, तो यह वायु में एक शॉकवेव उत्पन्न करती है जो ध्वनि तरंगों के रूप में सुनाई देती है। सोनिक बूम से उत्पन्न शॉकवेव से जमीन और इमारतों में कंपन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें