उधमपुर। चिनैनी-विधानसभा में पड़ते लाटी में पिछले तीन महीने से अधिक समय से एसआरटीसी बस न चलने से गांववासी काफी परेशान हैं। हालांकि गांववासी कई बार सरकार व प्रशासन से क्षेत्र मेें सरकारी बसों की संख्या को बढ़ाने की मांग कर चुके हैं। उसके बावजूद जो पहले क्षेत्र में सरकारी बस चल रही थी वो भी बंद हो गई है।
स्थानीय लोगाें में शंकर चंद, प्रीतम कुमार, बंसी लाल, मोहम्मद शबीर, असलम खान सहित अन्य ने बताया कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने पर क्षेत्र में सरकारी बस सेवा बंद हुई थी जोकि आज तक बहाल नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि वह कई बार प्रशासन व संबंधित विभाग से बस सेवा दोबारा से शुरू करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के उन्हें कुछ नहीं मिला।
उन्होंने डीसी उधमपुर से जल्द से जल्द क्षेत्र में सरकारी बस सेवा को बहाल करने के साथ ही एक और बस लगाने की मांग की है।