फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एपीएस उधमपुर के खिलाड़ियों ने क्रिकेट और बैडमिंटन में लहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) उधमपुर के खिलाड़ियों ने उत्तरी कमान क्लस्टर ए स्तरीय इंटर एपीएस टूर्नामेंट में दोहरी जीत दर्ज कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। दो दिनों तक चले टूर्नामेंट में एपीएस अखनूर में आयोजित क्लस्टर ए के अंतर्गत क्रिकेट के फाइनल मैच में उधमपुर के लड़कों की टीम ने एपीएस रखमुट्ठी को 10 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

एपीएस उधमपुर के खिलाड़ी आरुष ठाकुर और आसिफ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के घोषित हुए। इसी कड़ी में 15 से 16 अक्तूबर को आर्मी पब्लिक स्कूल नगरोटा में आयोजित क्लस्टर ए बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी एपीएस उधमपुर की प्रतिभावान बालिकाओं ने अपने सभी मैच जीतते हुए फाइनल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एपीएस अखनूर को पराजित कर विजय पताका फहराई।
आर्मी पब्लिक स्कूल उधमपुर के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हर खिलाड़ी विजेता है। खेल हमें धैर्य और दृढ़ता का पाठ पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें