फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रशासनिक बैठक में ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर विचार विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शहरी विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपायुक्त निधि मलिक ने वीरवार को ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर विचार विमर्श के लिए एक अहम बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में विधायक कुलदीप राज दुबे जिला विकास परिषद सदस्य जगजीवन लाल, अतिरिक्त जिला आयुक्त राकेश कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर रेवेन्यू नितिन वर्मा सहित व्यापार संघ और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान मुख्य नगर योजनाकार जम्मू जगदीश राज हंस ने ड्राफ्ट मास्टर प्लान पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रस्तावित गांवों की पहचान, भूमि उपयोग का युक्तीकरण, ट्रैफिक प्रबंधन रणनीतियों और परिवहन योजना जैसे प्रमुख घटकों को रेखांकित किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और वंचित समुदायों के सदस्यों ने मास्टर प्लान पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कई प्रतिभागियों ने योजना के कुछ प्रावधानों पर आपत्तिया दर्ज कीं जिस से स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी परिलक्षित हुई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने नगर नियोजन विभाग को निर्देश दिया कि पूरे प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और जनता की आपत्तियों का शीघ्र निवारण किया जाए। यह भी निर्णय लिया गया कि ड्राफ्ट मास्टर प्लान को एक बार फिर सार्वजनिक डोमेन में रखा जाएगा ताकि नागरिक दोबारा सुझाव या आपत्तियां प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें