फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पोषण माह के समापन पर 21 संगिनी व सहायिकाओं को बांटे स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
पोषण कार्यक्रम में लगाए स्टाल का निरीक्षण करती डीसी। - फोटो : reasi news
विज्ञापन
रियासी। जिला प्रशासन की तरफ से पोषण जागरूकता सामुदायिक भागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने पर सत्रह सितंबर से शुरू किया पोषण माह का समापन वीरवार को किया गया। मिनी सचिवालय में हुए कार्यक्रम में उपायुक्त निधि मलिक ने संगिनी और सहायिकाओं को 21 स्वीकृति पत्र वितरित किए। उपायुक्त ने विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों द्वारा स्थापित पोषण स्टालों का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक महीने तक चले इस उत्सव के दौरान वैकल्पिक स्वस्थ खाद्य पदार्थों पर रेसिपी प्रतियोगिताएं एसएएम एमएएम बच्चों की पहचान स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता सत्र, कम वसा और कम चीनी वाले भोजन के लिए रेसिपी प्रदर्शन और योग गतिविधियों सहित कई गतिविधियां आयोजित की गईं।
पोषण माह के दौरान कुल 26,523 गतिविधियां आयोजित की गईं जिनमें जिले भर से 3.11 लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। समापन समारोह में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी और एक विषयगत नाटक प्रस्तुत किया। इसमें बाल पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में सुधार लाने में आंगनबाड़ी केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। आंगनबाड़ी केंद्रों के कामकाज और प्रभाव को दर्शाती एक लघु फिल्म भी दिखाई गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त निधि मलिक ने पोषण परियोजना को निरंतर सफल बनाने के लिए बच्चों की उचित देखभाल और पोषण सुनिश्चित करने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने बताया कि पोषण माह के दौरान गर्भवती महिलाओं की पोषण संबंधी आवश्यकताओं के बारे में जागरूकता फैलाने पर विशेष ध्यान दिया गया। उपायुक्त ने बताया कि अभियान के तहत आयोजित विभिन्न आउटरीच और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से रियासी जिले की पूरी आबादी को प्रभावी ढंग से कवर किया गया। उन्होंने पोषण विभाग के प्रयासों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्पित योगदान की भी सराहना की। जिन्होंने महीने भर चले इस उत्सव के दौरान जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य स्वच्छता और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रभावशाली गतिविधियों का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें