फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्रीनगर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, पांच लाख नकद और जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने चोरी के मामले में पांच लाख रुपये नकद और 2.65 लाख के जेवर बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार निशात पुलिस स्टेशन को मोहम्मद असलम लोन पुत्र अब्दुल गनी लोन निवासी गुपकार मोहल्ला ने तहरीर देकर बताया था कि उनके घर से अज्ञात व्यक्तियों ने लाखों रुपये नकद, स्वर्णाभूषण चुरा लिया। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। कई संदिग्धों से पूछताछ के दौरान एक आरोपी शाहिद मेहराज भट निवासी मीराकाबाद शालीमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए पांच लाख रुपये नकद और 2.65 लाख रुपये का जेवर बरामद कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से और बरामदगी की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें