श्रीनगर। एक नए प्रशासनिक आदेश में जम्मू और कश्मीर सरकार ने डॉ. पीयूष सिंगला को सूचना विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सिंगला जो वर्तमान में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव हैं और जीएडी के प्रशासनिक सचिव का भी प्रभार संभाल रहे हैं, जीएडी द्वारा जारी एक आदेश में उन्हें सूचना विभाग का कार्यभार भी संभालने को कहा गया है।
आदेश में लिखा है, ''''आईएएस एम राजू के अवकाश पर रहने तक यह प्रभार सिंगला के पास रहेगा।''''