बारामुला। पुलिस ने सोमवार को ड्रग तस्करी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ बरामद किया है। अधिकारियों के अनुसार थाना तंगमर्ग क्षेत्र में द्रुंग क्रॉसिंग पर लगाए गए नाके पर तीन व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से लगभग 20 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पुलिस ने उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान अल्ताफ अहमद हजाम, सुहैल अहमद लोन, मुदासिर अहमद लोन सभी निवासी वनीलू हाजीबल के तौर पर हुई है।