बारामुला। बारामुला के आजादगंज इलाके में सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने अचानक झेलम नदी में छलांग लगा दी। घटना के तुरंत बाद पुलिस, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि देर शाम तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चला। बचाव अभियान जारी रहा।