कुपवाड़ा। कुपवाड़ा पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान-2025 के तहत डीपीएल कुपवाड़ा में आयोजित पुरुष वॉलीबॉल टूर्नामेंट क्षेत्र से 12 टीमों ने भाग लिया। रविवार को उद्घाटन समारोह में डीएसपी डीएआर गुलज़ार राशिद व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लेने वाले खिलाड़ियों से बातचीत की और टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट का पहला मैच ड्रगमुल्लाह और ह्यहामा टीम के बीच खेला गया। एकतरफा मैच मेंं ड्रगमुल्लाह ने 2-0 से हराकर जीत का आगज किया।
-